निगरानी ने दरभंगा जिले के फर्जी शिक्षकों पर किया एफ. आई. आर.दर्ज

दरभंगा।फर्जी टीईटी सर्टिफिकेट लगाकर नियोजन प्राप्त करने के मामले में बेनीपुर प्रखण्ड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय माधोपुर में कार्यरत शिक्षक अर्जुन कुमार झा के विरुद्ध बहेड़ा थाना में भादवि की धारा 420/467/468/471/120 (बी) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

वही हनुमाननगर प्रखंड क्षेत्र के रूणा कुमारी प्राथमिक विद्यालय अरैला,पिंकी कुमारी प्राथमिक विद्यालय हुसैनाबाद मुहम्मदपुर एवम उत्क्रमित मध्य विद्यालय उखड़ा में कार्यरत शिक्षक साकेत कुमार के विरुद्ध विशनपुर थाना में भादवि की धारा 420/467/468/471/120 (बी) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इसके लिए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की ओर से दरभंगा में कार्यरत पुलिस निरीक्षक सह जांचकर्ता मो. नजीमुद्दीन ने थानाध्यक्ष को आवेदन दिया है। जिसमें आरोपी शिक्षक समस्तीपुर जिला अंतर्गत कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर चौक निवासी ब्रजधर ठाकुर का पुत्र बताया जाता है। आवेदक ने उपरोक्त फर्जी शिक्षक पर अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलीभगत कर बीईटीईटी-2011 के रिजल्ट कार्ड को स्कैन कर रिजल्ट कार्ड को असली रुप में उपयोग कर धोखाधड़ी से अपराधिक षड्यंत्र के तहत अवैध रुप से नियोजन में लाभ लेकर नियोजन प्राप्त कर संज्ञेय अपराध करने की बात कही है। उक्त शिक्षक की ओर से एमनेस्टी पीरियड के अंतर्गत त्याग पत्र नहीं देने तथा अभी तक कार्यरत रहने के लिए भी आरोपित किया गया है।

बहेड़ा थानाध्यक्ष एवम बिशनपुर थानाध्यक्ष ने इस संबंध में बताया कि आरोपी शिक्षक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर आरोपी व अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

ज्ञातव्य है कि कई वर्षों से चल रहे शिक्षकों का अभिलेख की जांच अब तक पूरा नहीं हो सका है। समय-समय पर जांच पूरा होने पर कुछ शिक्षकों पर एफ आई आर कर निगरानी अपना जांच पूरा कर जांच में जुटे होने का सबूत देते रहें हैं। वैसे जांच में कभी शिक्षा विभाग के आला अधिकारी तो कभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी स्तर से निगरानी को सहयोग नहीं मिलना जांच में बड़ी बाधा उत्पन्न कर रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *