बिहार के डीएनए का मजाक उड़ाने वाले रेमंत रेड्डी का राहुल तेजस्वी की यात्रा में शामिल होना दुर्भाग्यपूर्ण – डा गोपाल जी ठाकुर

बिहार के डीएनए का मजाक उड़ाने वाले रेमंत रेड्डी का राहुल तेजस्वी की यात्रा में शामिल होना दुर्भाग्यपूर्ण – डा गोपाल जी ठाकुर

बिहार के डीएनए का मजाक उड़ाने वाले रेमंत रेड्डी का राहुल तेजस्वी की यात्रा में शामिल होना दुर्भाग्यपूर्ण – डा गोपाल जी ठाकुर/

13 करोड़ बिहारवासियों के डीएनए को खराब बताने वाले रेमंत रेड्डी से तेजस्वी की निकटता दुर्भाग्यपूर्ण – डा गोपाल जी ठाकुर/

बिहार का मजाक उड़ाने वाले रेमंत रेड्डी तथा प्रियंका को यात्रा में शामिल कर तेजस्वी ने किया बिहार का अपमान – डा गोपाल जी ठाकुर/
—– — — —
तेरह करोड़ बिहारवासियों लिए तेजस्वी यादव ने शर्मनाक स्थिति पैदा कर दी है। अपनी यात्रा में ऐसे दो नेताओं को शामिल किया है जिन्होंने बिहार और बिहार के लोगों का सार्वजनिक अपमान किया है।
इस अपमान के लिए बिहारवासी कभी भी तेजस्वी जैसे महागठबंधन के नेताओं को माफ नहीं करेगी।
भाजपा सांसद सह लोकसभा में पार्टी सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने अपने संसदीय कार्यालय में पार्टी नेताओं के साथ मताधिकार यात्रा में बिहार के डीएनए को खराब बताने वाले आंध्र प्रदेश के सीएम रेमंत रेड्डी तथा सार्वजनिक मंच पर बिहार की आलोचना का ताली बजा कर स्वागत करने वाली प्रियंका गांधी की सहभागिता की निंदा करते हुए उपरोक्त बातें कही है।
सांसद डा ठाकुर ने इस पदयात्रा में इन दोनों नेताओं की भागीदारी की जमकर आलोचना करते हुए कहा है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बिहार के DNA को ही खराब बताया था जिन्हें तेजस्वी ने आमंत्रित करके अपनी यात्रा में बुलाना पूरे बिहार का घोर अपमान है जबकि
प्रियंका वाड्रा भी आज इस यात्रा में शामिल किया गया हैं जिन्होंने बिहार के लोगों के लिए अपने ही एक नेता द्वारा मंच से की गई अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी पर तालियाँ बजा कर मज़ाक़ उड़ाया था । सांसद डा ठाकुर ने बिहार का अपमान करने वाले इन दोनों नेताओ को इस यात्रा में तेजस्वी द्वारा विशेष आमंत्रण से बुलाए जाने पर बिफरते हुए कहा कि बिहार का अपमान करने वाले नेताओं से तेजस्वी की निकटता न केवल बिहार बल्कि बिहारी अस्मिता तथा बिहार के गौरवपूर्ण इतिहास का भी अपमान है।
सांसद डा ठाकुर ने बिहार के अतीत तथा वर्तमान को सम्पूर्ण देश के लिए गौरव की बात बताते हुए कहा कि रेमंत रेड्डी तथा प्रियंका गांधी जैसे राजनेता यह भूल जाते हैं कि सम्राट अशोक, चंद्रगुप्त चाणक्य जैसे मनीषियों ने बिहार के सम्मान को विश्व स्तर पर स्थापित किया जबकि विश्व को लोकतंत्र का पहला संदेश भी दिया।
सांसद डा ठाकुर ने तेजस्वी यादव से सार्वजनिक रूप से इस मुद्दे पर माफी मांगने की नसीहत देते हुए कहा कि आने वाले समय में बिहार की जनता तेजस्वी से इसका जवाब जरूर मांगेगी।
मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उदयशंकर चौधरी, माधव आजाद राहुल कर्ण विकास विवेक चौधरी पुरुषोत्तम सिंह आदि मौजूद थे

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *