मुखिया के द्वारा शिक्षकों को किया गया सम्मानित ।
दरभंगा।उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय देवरी सदर दरभंगा के परिसर में बीपीएससी टी आर ई–3 से आए शिक्षक एवं ट्रांसफर तथा म्युचुअल ट्रांसफर के द्वारा विद्यालय में आए कुल 7 नए शिक्षकों का धोई पंचायत की मुखिया रेखा देवी के द्वारा माला एवं कलम देकर स्वागत किया गया।
नवागंतुक शिक्षकों में बीपीएससी टी आर ई 3 के द्वारा माध्यमिक कक्षा के उर्दू विषय हेतु फरहदीबा रब्बानी, विज्ञान के लिए कुंती कुमारी आई है।
वही ट्रांसफर (हस्तांतरण) द्वारा गृह विज्ञान विषय हेतु, कुमारी शबनम, समाजशास्त्र हेतु डॉ निर्मला कुमारी, और मैथिली विषय हेतु संतोष चन्द्र का आगमन हुआ है।
विद्यालय में म्युचुअल ट्रांसफर (पारस्परिक हस्तांतरण) द्वारा माध्यमिक कक्षा हेतु गणित विषय के लिए सुमन कुमार साहु, कक्षा 11–12 हेतु हिन्दी विषय के लिए प्रियंका कुमारी का आगमन हुआ है।
इन सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए प्रधानाध्यापक डॉ चन्द्र मोहन पोद्दार ने कहा कि अब प्रधानाध्यापक समेत कुल 20 शिक्षक हो गए हैं और इस के साथ ही सफलतापूर्वक विद्यालय संचालन में काफी सहयोग मिलेगा। विद्यालय में नामांकन उतरोतर बढ़ रहा है और शिक्षक छात्र अनुपात के अनुरूप पर्याप्त शिक्षक विद्यालय में हैं।इसके साथ ही विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को मुखिया रेखा देवी जी के द्वारा कलम देकर सम्मानित किया गया। इसमें अनन्या कुमारी, मनीष कुमार, श्यामा कुमारी, काजल कुमारी आदि प्रमुख हैं।

