बहेड़ा थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों के आतंक से लोग परेशान

दरभंगा। बहेड़ा थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों के आतंक ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है चोरों के मनोबल का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि घर ,मकान, दुकान के बाद अब चोरों ने रातों-रात गुमटी उठाकर भी ले जाने लगा है । जिससे आक्रोशित लोगों ने बेनीपुर दरभंगा पथ को घंटो जाम कर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की । ज्ञात हो कि अज्ञात चोरों के गिरोह द्वारा बीती रात बेनीपुर पेट्रोल पंप के सामने अवस्थित चाय की गुमटी को देर रात चोरों ने किसी वाहन पर उठाकर लेकर चलते बने ।सुबह जब चाय दुकानदार फूल देवी दुकान खोलने आयी तो उक्त स्थल से दुकान ही गायब था । बेचारी विधवा महिला रोते बिलखते अपने परिजनों को इसकी सूचना दी घटना से आक्रोशित लोगों ने घंटों बेनीपुर बिरौल पथ को पेट्रोल पंप के समीप जाम कर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की । जाम की सूचना मिलते ही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर अविलंब मामले का उद्भेदन कर समुचित कार्रवाई का आश्वासन  देकर सड़क जाम को समाप्त करवाया । ज्ञात हो कि चोरों के संगठित गिरोह द्वारा पिछले 1 माह के अंदर चोरों के संगठित गिरोह ने प्रखंड विकास पदाधिकारी अमोल मिश्र के सरकारी आवास का ताला तोड़कर लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली दूसरी ओर आशापुर जीबीएम गैस एजेंसी के कार्यालय का एस्बेस्टस तोड़कर हजारों रुपए मूल्य की समान चोरी कर ली। जबकि इससे पूर्व एक ही रात तीन तीन मोटरसाइकिल की चोरी हो चुकी है । लेकिन पुलिस द्वारा एक भी मामले का उद्भेदन नहीं हो सका है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *