महिनाम गांव में काली पूजा की तैयारी जोड़ों पर

दरभंगा । बेनीपुर प्रखंड क्षेत्र के महिनाम गांव में काली पूजा की तैयारी अंतिम चरण में है। दुर्गा पूजा के बाद  गांव में रौनक पुन: लौट आयी है। दीवाली के साथ-साथ काली पूजा को लेकर बच्चे,जवान और वृद्ध सभी उत्साहित हैं। पूजा समितियों की टोली गांव में घूम-घूमकर सहयोग राशि इकट्ठा कर रहे है तथा शहरों में रहने वाले ग्रामीण ऑनलाइन माध्यम से चंदा सहयोग कर रहे है।इस वर्ष चार नवम्बर से आठ नवम्बर तक पांच दिवसीय पूजनोत्सव मनाया जाएगा इस हेतु काली मंदिर को फूल, पंडाल एवं लाइट से सजा कर भव्यता प्रदान की जा रही है।   काली मंदिर पूजा समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने तन मन धन से सहयोग कर महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हुए हैं। पूजा समिति के अध्यक्ष राजेश झा ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूजनोत्सव में बिपिन मिश्रा के शंखनाद, रात्रि जागरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं भव्य मेला का  आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर यहां बड़ी संख्या में लोग दूर-सुदूर क्षेत्रों से पूजा एवं मेला देखने आते है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *