दरभंगा। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सिंधी मोहल्ले में बंद घर से चोरों ने ताला तोड़कर सोना-चांदी सहित नकद राशि उड़ा ले गए हैं। बताया जाता है कि नवल किशोर झा पिछले 4 महीने से दरभंगा से बाहर गए हुए थे। निचली मंजिल में एक किराएदार रहते हैं, जो अकेले रहते हैं। विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष ने बताया कि मकान मालिक नवल किशोर झा के द्वारा चोरी होने का आवेदन दिया गया है। आलमारी तोड़कर कितना सोना-चांदी और नकद राशि चोरी की गई है, उसकी जानकारी अभी तक नहीं दी है। उन्हें कहा गया है कि घर से कितने मात्रा में सोना-चांदी की चोरी हुई है स्पष्ट करें। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की तहकीकात कर जल्द ही चोरी के मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।
