दरभंगा।जन सुराज के जिला कार्यकारिणी में सामाजिक कार्यकर्ता सह अधिवक्ता पुरुषोत्तम कुमार को मुख्य प्रवक्ता बनाए जाने पर खुशी का माहौल है. मुख्य प्रवक्ता बनाए जाने पर जन सुराज के जिला अध्यक्ष बिलटू सहनी, जाले मुखिया संघ के अध्यक्ष सह जन सुराज के जिला महासचिव सुशील मिश्रा, अधिवक्ता दिलीप मिश्रा , सिंहवारा प्रखंड के पूर्व प्रमुख आरती देवी, जन सुराज के युवा अध्यक्ष मुमताज अंसारी उर्फ चांद बाबु ,जन सुराज के जिला किसान अध्यक्ष दिनेश भगत, आमोद यादव, गुण सागर यादव, रमेश चौपाल, राजीव सिंह, रोशन राय, रामराज राय सहित सैकड़ों लोगों ने शुभकामना दिया है. बिहार में बदलाव को लेकर पिछले 18 महीने से पदयात्रा कर रहे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जनसुराज मुहिम को आगे बढ़ाने में अधिवक्ता पुरुषोत्तम कुमार को मुख्य प्रवक्ता बनाए जाने से संगठन को उनके सामाजिक एवं राजनीतिक अनुभव का लाभ मिलेगा. मिथिला क्षेत्र मे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के मार्गदर्शन में कई राजनीतिक परिवर्तन हुआ है और आने वाले समय मे कई बड़े परिवर्तन तय है. जन सुराज के जिला कार्यकारिणी में सामाजिक बदलाव लाने वाले कई व्यक्तित्व को जगह मिला है.

Posted inFeatured
