दरभंगा।बहेड़ी प्रखण्ड के नए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गंगा सागर सिंह का स्वागत शिक्षक संघ बहेड़ी के अध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में किया गया. शिक्षक नेता धनंजय कुमार झा ने कहा कि पूर्व के प्रखण्ड में श्री सिंह का कार्यकाल काफी उत्कृष्ट रहा है दरभंगा के सदर प्रखण्ड में भी सराहनीय कार्यकाल रही है आशा है कि प्रखण्ड के समुचित विकास में श्री सिंह की क्रियाकलाप अच्छे रहेंगे साथ ही शिक्षकों की भी समस्याओं के निदान में अपनी महती भूमिका की निर्वहन करेंगे. प्रखण्ड विकास पदाधिकारी का स्वागत मिथिला के परंपरानुसार पाग चादर और फूल के माला से किया गया. उक्त कार्यक्रम में सुरेन्द्र कुमार ठाकुर, उपदेश कुमार, रामाधार प्रसाद सिंह, शिव शंकर प्रसाद , हैदर अलि, प्रमोद पासवान, रघुनाथ यादव आदि उपस्थित थे.