दरभंगा।बेनीपुर प्रखंड क्षेत्र में कमला एवं जीवछ नदी में अचानक जल स्तर में अप्रत्याशित वृद्धि से लगभग एक दर्जन गांव में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है वही 1 दर्जन से अधिक गांव के हजारों एकड़ में लगी धान की फसल एवं बिचड़े जल समाधि ले चुकी है ।ज्ञात हो कि इस वर्ष कमला एवं जीवछ नदी को जल संसाधन विभाग द्वारा करोड़ों रुपए बांध मरम्मत एवं उराही में खर्च किए जाने के बाद लोगों में बाढ़ से राहत की आस जगी थी । लेकिन चक्रवाती तूफान से लेकर वर्तमान मानसून की बारिश तक पानी का अप्रत्याशित वृद्धि कमला एवं जीवछ नदी को उफनाने पर मजबूर कर दिया । फलतः प्रखंड क्षेत्र के शिवराम , बाथो, रढियाम , माधोपुर , जखोली ,बलनी, जरिसो, महादेव ,उत्साही, कल्याणपुर , लवाणी ,पौरी ,डखराम बेनीपुर, पोहद्दी ,महीनाम, मलोल, सज्जनपुरा , कटवासा सहित अन्य गांव में फसल पूर्णता डूब चुकी है कई बांधों से पानी ओवरफ्लो कर रहा है ा जबकि शिवराम , जड़ीसो ,महादेव ,पोहड्डी सहित कुछ गांव में आबादी आंशिक रूप से प्रभावित होने लगी है । इस बीच अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार झा एवं अंचल अधिकारी भुवनेश्वर झा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और लौटने पर बताया कि प्रशासनिक स्तर पर सभी सतर्कता बरती जा रही है जीवछ एवं कमला नदी में जलस्तर में तेजी से वृद्धि जारी है । नाव की प्रयाप्त व्यवस्था कर दी गई है ।