शिक्षकों की समस्या का निराकरण संघ का प्रथम कर्तव्य:– प्रमोद
दरभंगा।टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट के तारडीह प्रखंड ईकाई की बैठक स्थानीय भोलेश्वर नाथ के प्रांगण में जिलाध्यक्ष प्रमोद मंडल, महासचिव रंजन पासवान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में शिक्षकों की समस्या पर चर्चा एवं संगठन के आगामी रणनीतियों पर चर्चा करते हुए प्रखंड कमेटी का गठन किया गया जिसमे माधव आनंद अध्यक्ष, रमेश कुमार झा सचिव, मुकुंद रंजन कोषाध्यक्ष, बिजेंद्र लाल कामत मिडिया प्रभारी, दिनेश कुमार दास प्रवक्ता, खुशबू कुमारी एवं प्रवीण कुमार उपाध्यक्ष, सुधा कुमारी एवं अंजनी नंदन ठाकुर उपसचिव तथा मनोहर चौधरी तथा सुशील सिंह को जिला कार्यकारणी सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए। बतौर पर्यवेक्षक जिला सचिव मो ताजुद्दीन, प्रखंड अध्यक्ष मानीगछी अमित कुमार एवं सचिव महाराज शैलेंद्र कुमार ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संघ के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को पटल पर रखा। प्रदेश मीडिया प्रभारी ने आगामी 24 दिसंबर को राज्य सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों को शामिल होने की। अपील किए वही अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष प्रमोद मंडल ने शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण करना संघ की प्रथम प्राथमिकता बताया। मौके पर मनोज कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, सुभाष कुमार, हीरा पासवान, बलराम शर्मा, सुरेश राय, लालू कुमार, विपिन कुमार सिंह,देवेंद्र झा समेत दर्जनों शिक्षक शिक्षिका उपस्थित हुए।