शिक्षक नेता के द्वारा लिखित पुस्तक का हुआ प्रकाशन

दरभंगा। टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट के प्रदेश मिडिया प्रभारी तथा हनुमाननगर के थलवारा गांव के राजकुमार मिश्रा के पौत्र एवं मनोज कुमार मिश्र के पुत्र और मध्य विद्यालय बोआरी बिरौल के शिक्षक सोनू मिश्रा के द्वारा महाभारत के अमर पात्र अभिमन्यु के जीवन चरित्र पर लिखी गई खंड काव्य अभिमन्यु का प्रकाशन अंजुमन प्रकाशन प्रयागराज के द्वारा किया गया। पुस्तक पर प्रकाश डालते हुए लेखक ने बताया की इस पुस्तक में उन सभी घटनाओं एवं स्तिथियों को अंकित किया गया है जिसे अभी तक प्रकाश में आने का अवसर नही मिला था। यह मेरी बेटी मेरा जीवनधन तथा लौट आएगा इंकलाब के बाद लेखक की तीसरी पुस्तक है। साथ ही पुस्तक के प्रकाशन हेतु प्रकाशक अंजुमन प्रकाशन समेत सभी परिजन एवं मित्रो का आभार लेखक ने प्रकट किया। लेखक को बधाई देने वाले में प्रमोद मंडल, शिक्षक नेता धनंजय झा, रंजन पासवान, प्रवीण नायक, राशिद अनवर, रंजन मंडल, अरुण मंडल, अमितोष झा, सरोज कुमार, रामशंकर सिंह, निर्मल पंडित, सोनू साह, मुकेश पोद्दार समेत कई लोग प्रमुख रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *