दरभंगा।राजद के जिला सचिव सह सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश कुमार ने उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के रीजनल मैनेजर को आबेदन दे कर कहा है कि पूर्व में भी आबेदन दे कर
उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक शाखा उज्जैना में महीनों से प्रिंटर खराब है जिससे खाता धारी को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी शाखा में खराब प्रिंटर को न तो बदला गया न ही ठीक कराया गया जिससे ग्राहकों को दिक्कतो का सामना करना पर रहा है।शाखा में लोगों का खाता भी नही खुल रहा है।
श्री कुमार ने कहा बीते कई महीनों से उज्जैना शाखा में प्रिंटर नही होने से बैंक ग्राहक को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।जब कोई ग्राहक अपना पासबुक प्रिंट कराने शाखा में जाते है तो बार बार यही कहा जाता है कि प्रिंटर खराब है।ग्राहक कब तक इंतजार करें ।शाखा प्रबंधक का कहना है कि कई बार खराब प्रिंटर के सम्बंध में वरीय अधिकारियों को सूचना दिया है।लेकिन अभी तक प्रिंटर न तो ठीक किया गया है और न ही उसे बदला गया है जिससे ग्राहकों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।इस सम्बंध में रीजनल मैनेजर ने एक सप्ताह में प्रिंटर बदल देने की बात कहा था ।आबेदन के आलोक में रीजनल मैनेजर ने कहा था कि जल्द समस्या को दूर कर दिया जाएगा, लेकिन महीनों बाद भी समस्या दूर नही हुआ इसलिए पुनः आबेदन दिया है ।आबेदन के तत्काल रीजनल उज्जैना बैंक में जा कर प्रिंटर बदल दिया और अन्य समस्या को जल्द दूर करने की बात कही।