दरभंगा। बहादुरपुर प्रखंड में पदस्थापित नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा का स्वागत सह अभिनंदन टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट के द्वारा किया गया। संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार यादव ने उनका स्वागत करते हुए शिक्षकों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग किए।
वही संघ के प्रखंड सचिव जिशान ज्या ने पूर्व के बीईओ रामचंद्र यादव को विदाई देते हुए उनके कार्यकाल पर प्रकाश डाले। संगठन की ओर से प्रवीण नायक, सोनू साह, शिबली अंसारी, विजय कृष्ण देव के द्वारा भी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अभिनंदन किए। मौके पर विजय कुमार पासवान सगीर अहमद कृष्ण पासवान लक्ष्मण पासवान पामीला कुमारी सुशील कुमार पासवान अमरनाथ ठाकुर फतह आलम श्याम झा अखिलेश यादव अरुण कुमार प्रकाश ,मितेश कुमार यादव अमरनाथ मनोज कुमार मजहर आलम धर्मेंद्र राघव झा संजय कुमार उपस्थित रहे।
Posted inFeatured