वर्षो से सेवा करने वाले अप्रशिक्षित शिक्षकों को एकबार और मिले मौका:–शंभू यादव

दरभंगा । किसी कारण से अबतक दरभंगा जिला के दर्जनों शिक्षक समेत पूरे बिहार में करीब पांच सौ से अधिक अप्रशिक्षित रह गए शिक्षकों की नौकरी पर लटके हुए तलवार के बीच बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष शंभू यादव शिक्षकों के पक्ष में आवाज को बुलंद करते हुए सरकार से यह मांग किया है की वह अप्रशिक्षित शिक्षकों को सेवा से निकालने के अपने आदेश पर पुनर्विचार करें तथा इन्हें एकबार और मौका दे जिससे ये प्रशिक्षण प्राप्त कर सके। उन्होंने बताया की सरकार को यह सोचना चाहिए की वर्षों तक विभाग को अपनी सेवा दे चुके ये शिक्षक अब कहां जायेंगे। तथा पूरे बिहार के सैकड़ों शिक्षकों का परिवार सड़क पर आ जाएगा एवं इनके बूढ़े माता पिता के समक्ष भुखमरी की स्तिथि उत्पन्न हो जाएगी। आगे उन्होंने कहा की जिसप्रकार से दक्षता परीक्षा में अनुत्तीर्ण रह गए शिक्षकों को सरकार ने एक अवसर और प्रदान किया है ठीक उसी प्रकार से इन शिक्षकों को भी एक अवसर मिलना ही चाहिए। इनके अप्रशिक्षित रहने में विभाग भी बराबर का भागीदार है जिसने सत्र समापन के बाद महीनो लगा दिया सत्रांत परीक्षा लेने में। अगर तय समय पर इनकी परीक्षा हो जाती तो ये शिक्षक भी उत्तीर्ण हो जाते तथा आज इनके नौकरी पर कोई खतरा नही होता। वही दूसरी ओर नियोजन प्रक्रिया में खामियों के कारण भी कई शिक्षक देर से बहाल हुए तथा इन्हें पर्याप्त अवसर नही मिल सका जिससे ये प्रशिक्षित हो पाए। हम सरकार से यही मांग करते है की वे अपने आदेश पर पुनर्विचार करते हुए इन शिक्षकों को एक अवसर और दे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *