अप्रशिक्षित शिक्षकों को सेवा से बर्खास्त के आदेश पर पुनर्विचार करने हेतु शिक्षक ने लगाई सीएम से गुहार

दरभंगा।वर्षों से नौनिहालों को भविष्य संवारने वाले शिक्षक जो विभिन्न कारणों से यथा बिहार में प्रशिक्षण संस्थानों की कमी, प्रशिक्षण हेतु अन्य राज्यों में महंगी फीस, परीक्षा में अनुत्तीर्ण को दुबारा परीक्षा नहीं लेने, उच्च न्यायालय , प्राधिकार नियोजन इकाई के चक्कर में विलंब से बहाली , अनुकम्पा पर बहाल शिक्षकों को समय नहीं दिए जाने से अबतक अप्रशिक्षित हैं इन्हें मौका देने के बजाय विभाग द्वारा सेवा से बर्खास्त करने का आदेश दिया गया है ।इस आदेश से सैकड़ों शिक्षक परिवार के समक्ष बेघर एवं भुखमरी की स्थिति आ गयी है। इन सभी शिक्षकों की बहाली सरकारी व्यवस्था के अन्तर्गत हुआ है वैसे शिक्षक जो दक्षता अनुत्तीर्ण हुए थे तो उन्हें भी तीन तीन मौका दिया गया था वर्षों से कार्य कर रहे हैं। अप्रशिक्षित शिक्षकों को सेवा से बर्खास्त करने से संबंधित आदेश पर पुनर्विचार करते हुए उन्हें सेवा में बनाए रखने एवं प्रशिक्षणचर्या पूर्ण करने हेतु एक और मौका देने के लिए अप्रशिक्षित शिक्षकों की समूह ने टेट एस्टेट उत्तीर्ण नियोजन शिक्षक संघ के जिला प्रवक्ता धनंजय झा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा के क्रम आवेदन दिया गया। मौके पर संघ के जिला अध्यक्ष प्रमोद मंडल, प्रीति किरण, अर्जुन कुमार पासवान, आदित्य प्रसन्न झा सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *