पीएम मोदी के कार्यों को जन जन तक पहुँचाए महिला मोर्चा की कार्यकर्ता :-सासंद

दरभंगा।भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीना प्रसाद के नेतृत्व मे लहेरियासराय चट्टी चौक पर सेवा व समर्पण अभियान के तहत प्रधानमंत्री  का जन्मदिन मनाया गया।

इस अवसर पर सैकड़ो फल व सब्जी बेचने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सासंद गोपाल जी ठाकुर ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के द्वारा किये गये कार्यों को प्रत्येक परिवार तक महिला मोर्चा की कार्यकर्ता पहुँचाने का काम करे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री  ने अपने सात वर्षों के कार्यकाल मे महिलाओं के लिए अनेको कार्य किये जिन्हें लोगों तक पहुँचाने की जबाबदेही हम सभी की है। उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या मे पोस्टकार्ड भेजने का आग्रह किया।

कार्यक्रम मे केवटी विधायक डाँ मुरारी मोहन झा, विधान पार्षद डाँ अर्जुन सहनी,जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी,जिला महामंत्री ज्योति कृष्ण झा लवली,जिला मंत्री उमेश चौधरी, आईटी सेल के क्षेत्रीय प्रभारी मुकुन्द चौधरी, महिला मोर्चा की प्रवक्ता नेहा भारद्वाज, रंजना कुमारी, बालेन्दु झा,प्रेमकुमार मिश्र,संतोष पासवान सहित अनेको कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *