कोविड-19 को लेकर मुख्य सचिव ने किया वर्चुअल बैठक,दिये कई निर्देश

दरभंगा ।मुख्य सचिव, बिहार  त्रिपुरारि शरण की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग, बिहार के साथ सभी प्रमण्डलीय आयुक्त, सभी जिलाधिकारी, सभी वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक के साथ कोविड-19 से सुरक्षा व बचाव के लिए जारी निर्देश के अनुपालन को लेकर वर्चुअल मीटिंग की गई।
सभी जिलों से वहाँ की परिस्थिति का फीडबैक लिया गया। बताया गया कि पूर्व में गृह विभाग, बिहार सरकार द्वारा कोविड-19 को लेकर जारी आदेश लागू रहेगा। विभिन्न जिलों में जिले के आंतरिक परिस्थिति के अनुसार जिलाधिकारी विशेष प्रतिबंध लगाने या छूट देने के लिए स्वतंत्र होंगे।
दरभंगा से प्रमण्डलीय आयुक्त  मनीष कुमार, क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी, दरभंगा प्रमण्डल  संजीव कुमार सिन्हा एवं बेनीपुर से जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. व वरीय पुलिस अधीक्षक  बाबू राम ऑनलाईन जूड़े हुए थे।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *