“सही पोषण देश रौशन” मुहिम को सफल बनाएं :-श्याम

दरभंगा। प्रोजेक्ट टीम लीडर श्याम कुमार सिंह ने “मिशन सुरक्षाग्रह_ कोरोना पर हल्ला बोल” कार्यक्रम के तहत आयोजित सुरक्षा प्रहरी के एक दिवसीय प्रशिक्षण में अपने संबोधन के दौरान कहा। विदित हो कि आज बाल कल्याण पब्लिक स्कूल के प्रांगण में विहार सेवा समिति / युनिसेफ के सहयोग से प्रखंड घनश्यामपुर, एवं किरतपुर प्रखंड के सभी सुरक्षा प्रहरी_ पोषण कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण की मुख्य प्रशिक्षिका रश्मि सिंह, युनिसेफ पटना ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन एवं वीडियो के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं को पोषण के बारे में विस्तार से बताया जिसमें बच्चों की ग्रोथ, कुपोषण के कारण, महिलाओं विशेषकर धात्री एवं गर्भवती महिलाओं का पोषण, रक्ताल्पता दूर करने के उपाय, कृमि मुक्ति आदि विषयों को समेटते हुए दैनिक प्रतिवेदन प्रेषण के लिंक पर भी सबको प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण का शुभारंभ रश्मि, यूनिसेफ, प्रोजेक्ट टीम लीडर श्याम कुमार सिंह, प्रखण्ड समन्वयक रास मोहन झा, प्रखण्ड समन्वयक शोभा कुमारी, एल एस अंजू सिंह एवं सुरक्षा प्रहरियों ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। विहार सेवा समिति के जिला टीम लिडर श्याम कुमार सिंह द्वारा सभी पोषण कार्यकर्ताओं को अपने अपने क्षेत्र में काम करने के लिए विधिवत पोषण पर काम कर भारत को कुपोषण मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *