पिकअप वैन और बाइक की सीधी टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो बाइक सवार घायल हो गये। हादसा रविवार शाम सोनकी ओपी क्षेत्र के एसएच 56 स्थित चिकनी मोड़ के निकट हुई है।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे सोनकी ओपी प्रभारी रूदल कुमार ने आनन-फानन में घायलों को डीएमसीएच इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने बहेड़ा थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी विनोद मंडल के पुत्र रमण जी मंडल(31)को मृत घोषित कर दिया।
जबकि घायल युवक थाना क्षेत्र के बाथो मुसहरी टोल निवासी राम अशीष मंडल के पुत्र मुकेश मंडल(22) और स्व.शंकर मंडल का पुत्र साजन मंडल(32) का इलाज चल रहा है। मृतक के चाचा मनोज मंडल ने बताया कि सोनकी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव अपनी बहन की ससुराल आया हुआ था। वहीं से वापस घर लौटने के दौरान दुर्घटना हुई है। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित तीन नाबालिग बच्चों को छोड़ गया है। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

