सरकारी शिक्षक बनते ही बदला युवक की नियत, दूसरी शादी करते हुए गिरफ्तार।

सरकारी शिक्षक बनते ही बदला युवक की नियत, दूसरी शादी करते हुए गिरफ्तार।

दरभंगा: पत्नी के रहते दुसरी शादी करने वाला शिक्षक को महिला थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सरकारी शिक्षक ने दहेज के लालच में पत्नी की मौसेरी बहन से न्यायालय में शादी कर रहा था। जिसे पत्नी के निशानदेही पर महिला थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उधर, मौसेरी बहन के पिता राजीव रंजन प्रसाद ने समस्तीपुर जिला के कर्पूरी ग्राम थाना में पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। बहेड़ी थाना क्षेत्र के रामपुर के रहने वाले गंगा राम मंडल के पुत्र संजय कुमार की शादी 4 साल पूर्व बहेड़ी थाना के धनौली गांव के रहने वाली स्वर्गीय जय किशोर मंडल की पुत्री संजना कुमारी से हुई थी। जिस वक्त संजना से शादी हुई थी उस वक्त शिक्षक बेरोजगार था। महिला थाना को दिया आवेदन में सजना ने बताया है कि दहेज के रूप में रुपया और सामान के अलावा जमीन भी दी थी। थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि सरकारी शिक्षक को गिरफ्तार किया गया था। शाली के अपहरण करने का मामला कर्पूरी ग्राम थाना में दर्ज था। वहां की पुलिस शनिवार को महिला थाना आई थी। अपहरण के मामले को देखते हुए आरोपी शिक्षक और मौसेरी साली को वहां के पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि दहेज उत्पीड़न का मामला महिला थाना में दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *