दरभंगा: जिले के बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र के उघड़ा गांव अवस्थित +2 विदेह उच्च विद्यालय की दयनीय स्थिति को लेकर एमएसयू के जिला प्रधान सचिव भरत महापात्र ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।
दिए गए ज्ञापन में श्री महापात्र ने बताया कि उघड़ा गांव अवस्थित +2 विदेह उच्च विद्यालय में करीब के हजार से अधिक छात्र एवं छात्राएं नामांकित है। लेकिन विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त संख्या में भवन नहीं है। इसके वजह से विद्यार्थियों के पठन- पाठन गतिविधि में काफी
दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी से विद्यालय में भवन निर्माण की मांग की है। श्री महापात्र में कहा है कि विद्यालय परिसर में चारदीवारी नहीं होने की वजह से परिसर में असामाजिक तत्वों एवं आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता। इसके वजह से विद्यालय की संपतियों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। इसलिए उन्होंने विद्यालय में भवन और चारदीवार निर्माण की मांग की है।

