नशे के लिए पैसा नहीं देने पर बेटे ने  मां को उतारा मौत के घाट।

नशे के लिए पैसा नहीं देने पर बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट।

पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। आरोप है कि युवक अपनी मां से नशे के लिए पैसे मांग रहा था। पैसा देने से मना करने पर उसने मूसल से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के शेख बूचर के चौराहा मुहल्ले के निवासी विकास ने सोमवार की शाम मूसल से अपनी मां के सिर पर हमला कर दिया।

हमले से उसकी मां तारा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन परिजनों ने तारा देवी को नालंदा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे विकास को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस विकास से पूछताछ कर रही है। हालांकि, परिजनों ने अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी है।

आलमगंज थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि सर्वे कार्यालय मुजफ्फरपुर में कार्यरत गोपाल भट्ट उर्फ गोपी भट्ट की पत्नी तारा देवी (60) की हत्या की सूचना मिली थी।

हत्या का आरोप उनके बड़े बेटे विकास पर लगा है। पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि गोपाल सोमवार सुबह पटना से मुजफ्फरपुर ड्यूटी पर चले गए थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *