बदमाशों ने घर में घुसकर किया युवक का अपहरण, महिला के विरोध करने पर किया घायल।

बदमाशों ने घर में घुसकर किया युवक का अपहरण, महिला के विरोध करने पर किया घायल।

सीतामढ़ी जिले के हथियार लैस बदमाशों ने घर में घुसकर एक युवक का अपहरण कर लिया। इतना ही नहीं जब बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी के गर्दन पर धारदार हथियार से वारकर घायल कर दिया। महिला की हालत बेहद गंभीर है। परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देख एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। घटना सहियारा थाना क्षेत्र के सिंगरहिया पंचायत के शिवनगर गांव की है। घायल महिला की पहचान परमशीला देवी और उसके पति की पहचान सुरेन्द्र महतो के रूप में हुई।

घटना के बाद घर के बच्चों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जख्मी महिला को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। इसके बाद बाद में जख्मी महिला की छोटी पुत्री अर्चना कुमारी (16) ने सहियारा पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही सहियारा थानाध्यक्ष राजेश कुमार समेत अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दिया। हालांकि, पुलिस के देर से पहुंचने से आक्रोशित ग्रामीणों व स्वजनों का आक्रोश झेलना पड़ा। जख्मी महिला की पुत्री अर्चना ने बताया कि हमलावरों में गांव के ही शत्रुघ्न सहनी के पुत्र शिवम कुमार, रामस्वरूप सहनी के पुत्र राजू कुमार, रामशंकर सहनी के पुत्र राहुल कुमार सहित 30 से अधिक संख्या में शरारती तत्वों ने घटना को अंजाम दिया। इधर, इस मामले में पुलिस द्वारा गांव के सोनफी सहनी सहित 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जख्मी महिला के परिजनों ने बताया कि इससे पूर्व भी उक्त बदमाशों द्वारा उसके बेटे पर हमला किया गया था। पुलिस के पास शिकायत करने के बाद भी उन लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों ने पुलिस पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। इस दौरान पुलिस द्वारा किसी भी नामजद आरोपी के गिरफ्तारी नहीं किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता गया। बिगड़ते माहौल की जानकारी मिलने पर रीगा सर्किल इंस्पेक्टर सुभाष प्रसाद के साथ साथ बथनाहा थाना पुलिस, कन्हौली थाना पुलिस बल, मेजरगंज थाना पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। सर्किल इंस्पेक्टर सुभाष प्रसाद ने बताया कि महिला पर हमला कर जख्मी कर दिया गया है। घटना के बाद से महिला का पति लापता है। इनकी तलाश की जा रही है। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *