सीमेंट व्यवसायी के घर बदमाशों ने की लाखों की चोरी, मामले की जांच कर रही पुलिस।

सीमेंट व्यवसायी के घर बदमाशों ने की लाखों की चोरी, मामले की जांच कर रही पुलिस।

बिहार के बेगूसराय में एक सीमेंट व्यवसाई के घर पर लूट का मामला सामने आया है. बदमाशों ने नौकर को बंधक बनाकर करीब 10 लख रुपए के जेवर लूट लिए. घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के मारवाड़ी मोहल्ले की है. बताया जाता है कि मारवाड़ी मोहल्ला निवासी चंद्र प्रकाश रूगता अपनी पत्नी के साथ दिल्ली गए हुए थे. इस बीच सोमवार (4 सितंबर) की रात 4 से 5 की संख्या में हथियारबंद बदमाश उनके घर दाखिल हुए और उनके घर की रखवाली कर रहे नौकर प्रवीण कुमार को बंधक बना लिया.

बदनाशों ने नौकर के हाथ-पैर कपड़े से बांधकर वारदात को अंजाम दिया. जानकारी के मुताबिक घर के अलमारी तोड़कर करीब 10 लाख के मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली गई. घटना की जानकारी दिल्ली से बेगूसराय लौट रहे व्यवसायी दंपति को आज सुबह नौकरानी ने फोन पर दी. नौकरानी ने घर के मालिक चंद्र प्रकाश रूगता को फोन पर बताया कि आपके घर का दरवाजा खुला हुआ है और घर के अंदर नौकर का हाथ पैर बंधा हुआ है.

चंद्र प्रकाश रूगता आनन-फानन में घर पहुंचे और घटना कि सूचना रतनपुर थाना पुलिस को भी दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है. फिलहाल पुलिस नौकर और नौकरानी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *