नशीली दवा की बड़ी खेप लहेरियासराय से बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

नशीली दवा की बड़ी खेप लहेरियासराय से बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

नशीली दवा की बड़ी खेप लहेरियासराय से बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

संजय मिश्र
दरभंगा

नशीली दवा की गिरफ्त में आए नागरिकों की बढ़ती संख्या से दरभंगा का पुलिस प्रशासन चिंतित है। खास कर युवा वर्ग में इस प्रवृति के प्रसार को देखते हुए विभाग रणनीति बनाता है। जागरूकता अभियान के अलावा प्रतिबंधित नशीली दवा के कारोबार में लगे लोगों पर पुलिस शिकंजा कसती है। ऐसे ही एक अभियान के तहत बुधवार 02.07.2025 को दरभंगा पुलिस ने लहेरियासराय के हाउसिंग कॉलोनी स्थित एक आवास पर छापेमारी की। जिसमें प्रतिबंधित नशीली दवा के अलावा विदेशी शराब बरामद की गई। साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में पुलिस सफल हुई।

दरभंगा के एसएसपी जगुनाथरड्डी जलारड्डी के निर्देशन में नशीला दवा एवं अवैध शराब के कारोबार और उत्पाद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर अंगद कुमार महतो, पिता रामप्रकाश महतो, पता लाइट हाउस, थाना लहेरियासराय के हाउसिंग कॉलोनी स्थित किराए के मकान में छापेमारी की गई। उस आवास से 3410 बोतल मात्रा 341 लीटर कोडीन सिरप, अल्प्राजोलम की 23250 टैबलेट, केटामाइन इंजेक्शन 145 पीस, 1200 पीस टाइजोविन इंजेक्शन एवं 750×12 मात्रा 09 लीटर रेड लेवल विदेशी शराब बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी ने कहा कि शराबबंदी के बाद से लोगों की अच्छी खासी संख्या का झुकाव नशीली दवा की ओर गया है। हमें उन्हें बचाना है। यही कारण है कि पुलिस विभाग इस तरह का अभियान निरंतर चलाता रहता है। यह प्रयास जारी रहेगा। इस तरह के प्रयास में समाज का सहयोग जरूरी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *