देवराम अमेठी के पूर्व मुखिया ग्यासुद्दीन ने मुख्यमंत्री से गरीबों के बीच कंबल व गर्म कपड़े वितरण करने की मांग किया

दरभंगा।जिले में कई दिनों से कड़ाके की ठंड और कुहासे से के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है ।जिससे गरीब,कमजोर वर्ग,लाचार लोग एवं बुजुर्ग झेल रहे है।इन परेशानियों को देखते हुए बेनीपुर प्रखण्ड क्षेत्र के देवराम अमैठी पंचायत के पूर्व मुखिया ग्यासुद्दीन ने पत्र लिख कर राज्य के मुख्यमंत्री,उप मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री,जिला प्रशासन से मांग किया है कि यथाशीघ्र गरीब गुरबों के बीच कंबल वितरण करने की व्यवस्था की जाए साथ ही विधवा, दिव्यांग,बुजुर्ग, गरीब छात्र-छात्राओं के लिए गर्म कपड़ों की व्यवस्था सरकार द्वारा होनी चाहिए ।

जिस तरह से दरभंगा जिले में शीतलहर की प्रकोप जारी है उसमें इन्हीं गरीबों पर गरीबी का पहाड़ टूट रहा है ।इसलिए सरकार जिला प्रशासन के द्वारा इन लोगों के बीच गर्म कपड़ों की व्यवस्था जल्द सुनिश्चित करावे।जिले के सभी अंचल प्रशासन द्वारा क्षेत्र में नाकाफी स्थलों पर अलाव की व्यवस्था करके खानापूरी करने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह प्रशासन की ढुलमुल नीति है जो जनता के प्रति उदासीनता और लापरवाही की सबसे बड़ी मिसाल है । उन्होने कहा कि जो लोग मजदूरी करते,रिक्शा,ठेला,टेंपो आदि चलाते वैसे लोग सड़कों एवं बाजारों पर हर हाल में पहुंचते हैं.स्वास्थ्य केंद्रों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर ऐसे लोग मजबूरी वश जुटते ही हैं.उनके लिए अलाव की व्यवस्था होनी चाहिए थी लेकिन इस पर अंचलाधिकारी का ध्यान नहीं जाना खेद जनक है. अविलंब बेनीपुर सहित जिले के प्रमुख स्थलों पर अलाव की व्यवस्था अंचल प्रशासन करे.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *