दरभंगा।अलीनगर प्रखंड क्षेत्र के जिला परिषद सदस्या सुनीता यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही है कि मेरे जिला परिषद क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त होने साथ ही गरीब,कमजोर वर्ग के लोग एवं बुजुर्गों के झेल रहे परेशानियों को देखते हुए उन्होंने जिला प्रशासन से मांग किया है कि यथाशीघ्र उनके क्षेत्र के गरीब गुरबों के बीच कंबल वितरण करने की व्यवस्था की जाए साथ ही अंचल प्रशासन द्वारा क्षेत्र में नाकाफी स्थलों पर अलाव की व्यवस्था करके खानापूरी करने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कही कि यह प्रशासन की ढुलमुल नीति है जो जनता के प्रति उदासीनता और लापरवाही की सबसे बड़ी मिसाल है ।
आगे उन्होंने कहा कि जो लोग मजदूरी करते,रिक्शा,ठेला,टेंपो आदि चलाते वैसे लोग सड़कों एवं बाजारों में हर हाल में पहुंचते हैं.स्वास्थ्य केंद्रों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर ऐसे लोग मजबूरी वश जुटते ही हैं.उनके लिए अलाव की व्यवस्था होनी चाहिए थी लेकिन इस पर अंचलाधिकारी का ध्यान नहीं जाना खेद जनक है. अविलंब हरसिंहपुर,नरमा,श्यामपुर, धमुआरा, धमसाईन चौक सहित प्रखंड मुख्यालय एवं पकड़ी चौक के प्रमुख स्थलों पर अलाव की व्यवस्था अंचल प्रशासन जल्द करे.