दरभंगा।किरतपुर प्रखंड के जमालपुर थाना क्षेत्र के कुबौल गांव में अकेली महिला के गांव के दबंगों ने लूटपाट कर चीरहरण का मामला प्रकाश में आया है।पीड़िता के अनुसार घर में अकेले रह रही महिला का पड़ोसियों ने घर में घुसकर लूटपाट कर लज्जा भंग किया। मामले में पीड़िता सीता देवी ने जमालपुर थाने में पड़ोस के ही चार लोगो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाया है । मामले में पीड़िता ने बताया कि उनके पति मेहनत मजदूरी करने के लिए प्रतिदिन सवेरे घर से निकल जाते हैं । मंगलवार की दोपहर को एक बजे उनके ही पड़ोस में रह रहे रामसेवक ठाकुर,रामचद्र ठाकुर, मिंटू ठाकुर,सरोज ठाकुर समेत कई लोग उसके घर में घुस गया और घर में रखी सामग्री को उठा उठा कर बाहर फेंकने लगा। इस बात का जब उन्होंने विरोध किया तो उनके पड़ोसी राम सेवक ठाकुर ने उसका बाल पकड़कर घर के बाहर सड़क पर घसीटा और सरेआम कपड़ा खींच कर उसका लज्जा भंग किया । साथ ही घर में रखें जेवर एवं गहने सरोज ठाकुर उठा कर ले गए । घटना की जानकारी जब पीड़िता के द्वारा अपने पति को दिया गया तो वह आनन-फानन में अपने घर पहुंचे । घर पहुंच कर जब मामले की जानकारी लिए और आरोपियों को इस बात के लिए पूछा तो सभी ने मिलकर महिला के पति को जमकर धुलाई कर दिया। आगे उन्होंने बताया कि मेरे पति को मारने पीटने के बाद रामचंद्र ठाकुर ने उनके नाक कान का बाली इस कदर खींचा की लहू लाहान हो गया। यह सभी लोग दबंग है दो दिन पहले हमारे जमीन जिस पर हम लोगो ने पौधे लगाए हुआ था । उसको भी ट्रैक्टर से जोत कर कब्जा कर लिया । पीड़िता ने पुलिस से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है । मामले के सम्बंध में पूछे जाने पर जमालपुर थानाध्यक्ष राजनंदन प्रसाद ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Posted inFeatured