दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर का सोच जन विरोधी है :- एमएसयू

दरभंगा।दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर के विरोध में एमएसयू   बहेड़ी इकाई द्वारा अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में सांसद के जन विरोधी सोच के खिलाफ पुतला दहन किया गया।

पुतला दहन के बाद जन सभा को संबोधित करते हुए रवि रंजन लालदेव ने कहा कि  वर्तमान सांसद का सोच संकीर्ण है। उन्हें बहेड़ी के समुचित के विकास के लिए नही बल्कि एक थाना को अपने क्षेत्र के अनुमंडल में जोड़ने का चिंता है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के प्रति कोई सजग वैकासिक एजेंडा उनके मन मे नही है। दिशा की बैठक में इस प्रकार की चर्चा अत्यंत दुःखद है ।

बहेड़ी वर्षो से विकास के पैमाने पर जिले में किसी भी स्तर से अंकित नही है । यहाँ के जनप्रतिनिधियों ने केवल व केवल यहाँ जनता जनार्दन को दोहन करने का मानसिकता है। जाम , कूड़ा-कचरा एवं अन्य प्रकार की समस्या पाँव पसार चुकी है ।

डीएम ने अधिकारिक बयान दिया है कि टंकण मिस्टेक के कारण हुई। पुनः उन्होंने कहा कि इस पर चर्चा हुई है । अगर विरोध नही करते यहाँ के सजग युवा तो चुप-चाप यह साजिश का रुप लेती है। बहेड़ी के नौजवान जागृत है । बेहेड़ीवासी के किसी भी प्रकार के अधिकार का हनन नही होने दिया जा रहा है। मिथिला स्टूडेंट यूनियन सदैव लड़ रही है ।

इससे पहले गुपचुप तरीके से बहेड़ी प्रखंड के जनता को बहेड़ा रजिस्टरी ऑफिस से जोड़ कर लोगों को परेशानी में डाल दिया है।

मौके पर रनधीर, प्रशांत, राजा पासवान, अविनाश पासवान, रवि साफी, सुजीत, सरोज यादव सुमन, सुभाष मंडल, मोहम्मद सोनू आदि लोग थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *