दरभंगा । जगदानंद कुँवर एवं विवेक सिंह के संयुक्त नेतृत्व में दरभंगा जिला वॉलीबॉल के कल्ब सदस्यों व खिलाड़ियों के द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि विगत कई वर्षों से जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव के द्वारा जिला के प्रतिभावान खिलाड़ियों के बदले बाहरी जिला खासकर बेगूसराय जिला के बरौनी के खिलाड़ियों को खेलाया जा रहा है। जिसके एबज में उन बाहरी खिलाड़ियों से मोटी रकम भी वसूली किया जाता है। जिस कारण दरभंगा जिला के युवाओं एवं बच्चों के प्रतिभा के साथ खिलवाड़ हो रहा है। विगत कई वर्षों से हर वर्ग के खेल बिहार वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में दरभंगा के स्थानीय खिलाड़ियों को कभी भी मौका नहीं दिया गया है।सरकार खेल को ग्रामीण स्तर से राज्य स्तर तक को बढावा दे ही है। मगर वही सचिव के द्वारा हमेशा बरौनी के बच्चों को ही खेलने का आदेश देते आना सरकार के आदेश का अवहेलना भी है। प्रमाण के तौर पर पिछले प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बाहरी व बौरो खिलाड़ियों का फोटो भी जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। दरभंगा के प्रतिभावान खिलाड़ियों के प्रतिभा कि हत्या एवं दमन होता है। इस विषय को लेकर आज दरभंगा के विभिन्न क्लब एवं वॉलीबॉल टीम के खिलाड़ियों के द्वारा जिला पदाधिकारी से मांग किया गया है कि आने वाले खेलों में जिला के खिलाड़ी राज्य स्तर पर होने वाले प्रतियोगिता में भाग ले इस विषय को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी से अपने स्तर से उचित कार्रवाई करने की अपील की गई है। जिससे सभी खिलाड़ियों को सही मंच एवं प्रतिभा दिखाने का मौका मिले। जिससे अपनी प्रतिभा के साथ अपने जीवन एवं राज्य स्तर पर खेलने हेतु प्रमाण पत्र मिल सके। साथ में जिला वॉलीबॉल संघ से भी खिलाड़ियों को सही सम्मान मिलने की मांग की गई है।
वही स्थानीय खिलाड़ियों ने बताया कि विगत कई दशक तक स्वर्गीय देवकीनंदन लाल कर्ण वॉलीबॉल संघ के सचिव रहे उनके देहांत के बाद उनके बड़े भाई रघुनंदन लाल कर्ण को सचिव बने है जो कि फूटवॉल एवं वॉलीबॉल दोनों खेलों के जिला सचिव हैं। इसी प्रकार अध्यक्ष पद पर मगन चौधरी जो दरभंगा जिला के अध्यक्ष एवं मधुबनी जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव हैं यही दो व्यक्ति दरभंगा जिला वॉलीवॉल संघ चला रहे हैं और संगठन का विस्तार नहीं किए हैं जिसमें बाबा क्लब कटका, पिंडारूच स्पोर्ट्स क्लब पिंडारूच, राठौर स्पोर्ट्स क्लब दरभंगा, मां काली स्पोर्ट्स क्लब कहरिया, स्पोर्ट्स क्लब मझियाम, स्पोर्ट्स क्लब नैना घाट सहित अनेकों टीम एवं क्लब के खिलाड़ियों का हस्ताक्षर युक्त आवेदन जिला पदाधिकारी दरभंगा एवं सचिव बिहार राज्य वॉलीबॉल संघ को सौपा गया है। साथ ही मांग की गई है अगर आने वाले खेलों में स्थानीय खिलाड़ियों को नहीं खेलने दिया गया तो सभी खिलाड़ी आंदोलित होकर चरणबद्ध आंदोलन के लिए मजबूर होंगे और अपने हक अधिकार के लिए दरभंगा से पटना तक जाने के लिए तैयार हैं। साथ ही जिला वॉलीबॉल संघ को पुनर्गठन कर इसे विस्तार करने की मांग की गई है।
Posted inFeatured