स्मार्ट नगर बनाने हेतु प्रतिबद्ध है एमएसयू:- अभिनाश भारद्वाज

दरभंगा।बहेड़ी बाजार स्थित डॉ.प्रभात विवाह भवन में मिथिला स्टूडेंट यूनियन द्वारा स्मार्ट नगर – विजन 2040 सेमिनार का आयोजन किया गया। आयोजन में
मुख्य वक्ता एमएसयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में नगर की हालात दयनीय है। नगर के समुचित विकास और कुवयवस्था दूर करने के लिए क्षेत्र के बुद्धिजीवी को चिंतन करने की आवश्कता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए निवर्तमान महासचिव गोपाल चौधरी ने कहा कि मिथिला के सर्वांगीण विकास हेतु संगठन प्रतिबद्ध है नगर के समुचित विकास हेतु संगठन संघर्ष जारी रखेगा।
प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक बसकटिया ने आमजनों से मिथिला राज्य आंदोलन में 4 दिसंबर को पटना चलने की अपील की। मौके पर नगर अध्यक्ष पवन मंडल, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संधीर यादव, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी नीतीश कुमार राज, राजन, रवि साफी , संजीव महतो, रघुबीर यादव, मोहन मंडल इत्यादि उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *