झगरुआ पंचायत को आदर्श पंचायत बनाऊंगा – मोहम्मद आदिल

झगरुआ पंचायत को आदर्श पंचायत बनाऊंगा – मोहम्मद आदिल

 

दरभंगा । किरतपुर प्रखंड के झगरुआ पंचायत में चुनाव प्रचार अंतिम पड़ाव पर है यहाँ 12 दिसम्बर को मतदान होना है।जनसम्पर्क अभियान में मुखिया प्रत्याशी मोहम्मद आदिल को जनसमर्थन मिल रहा है। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी भी ताल ठोक रहे हैं।

किरतपुर प्रखण्ड क्षेत्र के झगरुआ पंचायत के चुनाव में सभी उम्मीदवार अपने अपने हिसाब से जोर शोर से प्रचार कर रहे है। जनसंपर्क अभियान में उम्मीदवारों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रचार के क्रम में मोहम्मद आदिल ने दावा किया है कि वे चुनाव जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम क्या बोलें.. हमारा काम बोल रहा है।झगरुआ पंचायत को आदर्श पंचायत बनाऊंगा और पंचायत को भ्र्ष्टाचार मुक्त पंचायत बनाया है और आगे भी बरकरार रखूंगा।उन्होनें कहा कि पंचायत के हर
मतदाताओं के घर घर जा रहें हैं।

पंचायत के हर घर तक पहुंचने का लक्ष्य उन्होंने बनाया है। जीत मिली तो उनकी पहली प्रथिमिक्ता होगी सम्पूर्ण पंचायत की विकास। क्षेत्र के विभिन्न योजनाएँ जो सीधे जनता तक पहुँचाया हैं उसे सीधे जनता तक पहुंचना उनका पहला कर्तव्य होगा। उन्होंने कहा पांच घोषणा पत्र को लेकर वर्ष 2016 में चुनाव लड़ा था और जीत मिली।जीत के बाद पांच घोषणा पत्र जो वर्ष 2016 किया था उसे शत प्रतिशत पंचायत में ईमानदारी के साथ उतारा।जीत मिली तो छूटे कामो को पूरा करूंगा।

इस पंचायत में 06 उम्मीदवार हैं। यहां वार्ड की संख्या 12 है और वोटर लगभग 6600 हैं।

पंचायत के मो.फारुख,मो.रफीक,मो.इकवाल, मो.मोहसीम,मो.जकाउलाह ने कहा बीते 5 वर्ष में पंचायत के मुखिया रहते हुए अच्छा काम किया है।लोगों के दुख सुख में साथ रहे।इनका व्यवहार सभी के साथ अच्छा रहता है।

उधर इनके विपक्षी ने कहा कि काम हुआ है लेकिन वे इससे संतुष्ट नहीं हैं। विपक्षी ने कहा कि हम मोहम्मद आदिल को कड़ी टक्कर देने जा रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *