बहेड़ा पुलिस को मिली फिर शराब की बड़ी खेप,कारोबारी मौके से फरार

बहेड़ा पुलिस को मिली फिर शराब की बड़ी खेप,कारोबारी मौके से फरार

 

दरभंगा। बहेरा थाना पुलिस ने शराब कारोबारियों पर नकेल कसते हुए एक बार पुनः भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लदा हुआ ट्रक को पकड़ने में सफलता हासिल की है । अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी डॉ कुमार सुमित बहेरा थाना परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देर रात बहेड़ा थाना अध्यक्ष  सुरेश कुमार राम को गुप्त सूचना मिली की थाना क्षेत्र में शराब की बहुत बड़ी खेप पहुंचने वाली है । सूचना को तत्काल गंभीरता से लेते हुए उन्होंने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के पश्चिमी क्षेत्र शिवराम अमेठी की ओर टोह लेने लगे ,जो कि देर रात शिवराम पंचायत के भसौर गांव में यूपी 11ए टी 5922 नंबर की ट्रक से 259 कार्टून रॉयलसन ब्रांड के विदेशी शराब ट्रक पकड़ा लेकिन शराब के कारोबारी  भागने में सफल रहे ।  थाना पुलिस द्वारा ट्रक को शराब सहित जप्त कर थाना लाया गया । शराब का आकलन किए जाने पर 2297 लीटर विदेशी शराब लगभग 25 लाख रुपए की बरामद की गई है । डीएसपी सुमित ने बताया कि बहेड़ा थाना अध्यक्ष सुरेश कुमार राम के नेतृत्व में लगातार शराब कारोबारियों पर नकेल कसने में कामयाबी हासिल कर रही है । इसमें शामिल सभी पुलिसकर्मियों को  पुरस्कृत किए जाने के लिए पुलिस मुख्यालय को लिखा जाएगा । साथ ही अज्ञात ट्रक चालक एवं मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है । वहीं दूसरी ओर डीएसपी कुमार सुमित स्वयं भी थाना क्षेत्र के मकरामपुर गांव में छापेमारी कर कृष्णकात चौधरी को 106 बोतल रॉयल सन ब्रांड के विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *