सड़क दुर्घटना के मृतक की पत्नी को प्रभारी डीएम ने 05 लाख रुपये का चेक सौंपा
दरभंगा । इसी वर्ष अक्टूबर माह में दरभंगा जिला के कटहलबाड़ी क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना के मृतक की पत्नी शांति देवी को 05 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान सहायता राशि प्रदान की गई।
प्रभारी जिलाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त, दरभंगा तनय सुल्तानिया ने मृतक के आश्रित पत्नी को चेक प्रदान किया।