जनसम्पर्क अभियान में 15/1 किरतपुर प्रखण्ड से जिला परिषद प्रत्याशी कुलसुम बेगम पति मोहम्मद चांद को मिल रहा जनसमर्थन
राजीव कुमार झा की रिपोर्ट
दरभंगा ।जिले के किरतपुर प्रखण्ड क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान में मतदाताओं के घर घर जा रहें है।इससे पहले मोहम्मद चांद क्षेत्र के लोगों को सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहें हैं। क्षेत्र में सभी सभी उम्मीदवार अपने अपने हिसाब से जोर शोर से प्रचार कर रहें है। प्रत्यासी मतदाताओं के बीच शुरुआती दौर से ही खूब पसीना बहाते दिख रहें हैं। जनसंपर्क अभियान में उम्मीदवारों में काफी उत्साह भी देखा जा है। इसी क्रम में किरतपुर प्रखण्ड क्षेत्र के 15 /1 से जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी कुलसुम बेगम के पति मोहम्मद चांद अपने समर्थकों के साथ अपने क्षेत्र के गांव में प्रचार प्रसार के क्रम में जिला परिषद प्रत्याशी कुलसुम बेगम पति मोहम्मद चांद मतदाताओं के घर घर जा रहे हैं।
चुनाव प्रचार के दौरान जिला परिषद प्रत्याशी कुलसुम बेगम के पति मोहम्मद चांद ने कहा कि उनकी पत्नी चुनाव जीतती है तो उनकी पहली प्रथिमिक्ता सम्पूर्ण जिला परिषद क्षेत्र की विकास। क्षेत्र के विभिन्न योजनाएँ जो सीधे जनता तक नही पहुंच पाती हैं उसे सीधे जनता तक पहुंचना उनका पहला कर्तव्य होगा।
आगे उन्होंने कहा कि अभी तक यह जिला परिषद क्षेत्र विकास से वंचित है ।क्षेत्र में हर गांव मुहल्ले कि सड़क जर्जर है और जलजमाव से लोग काफी परेशान रहते है।मेरी पत्नी इस पद पर जीतती है तो सबसे जलजमाव से लोगो को राहत दिलाने का काम करेगी।और सभी सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक सीधे पहुंचाने का काम करेगी। जीतने वाले सभी जन प्रतिनिधियों का साथ लेकर चलेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक जितनी भी सरकारी योजनाएँ क्षेत्र में लागू हुई हैं उनमें पूरी तरह निवर्तमान जनप्रतिनिधियों के द्वारा घोर लापरवाही किया गया है। यह क्षेत्र के सभी गांव अभी तक पिछड़ा हुआ है।इस क्षेत्र के कई गांव में महीनो तक गली मोहल्ले में पानी लगा रहता है जिसे कोई देखने वाला नही है।मेरी पत्नी जीतती है जलजमाव से मुक्ति दिलाने का काम पहले करेंगी।उन्होंने आगे कहा कि मेरी पत्नी जीतती है तो क्षेत्र के सभी समस्याओं को मेरी पत्नी कुलसुम बेगम जिला परिषद के हाउस में जोरदार तरीके उठाएगी।क्षेत्र में शिक्षा, स्वाथ्य का खास्ताहाल है उसे दूर करने के लिए हर सम्भव प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी जिला परिषद सदस्य बना तो विकास का खूब काम करेंगे। महिला सीट होने के कारण मेरी पत्नी कुलसुम बेगम खड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि सब समस्याओं को दूर करने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहती है मेरी पत्नी ।
उधर उनके प्रतिद्वंद्वी इन आरोपों से सहमत नही है। वे कहते हैं कि काम हुआ है। इसमें कमी बेसी हो सकता है। जनता ने जिताया तो अगले कार्यकाल में त्रुटि का भरपाई करेंगे।