60 हज़ार लोगों को दी जाएगी वैक्सीन की डोज
दरभंगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अधिक से अधिक लोगों का कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। इस कड़ी में शनिवार को एक बार फिर विभिन्न सत्र स्थलों पर कोरोना टीकाकरण महा-अभियान का आयोजन होगा। इसे लेकर विभाग नेे तैयारी पूरी कर ली है। इस टीकाकरण महा-अभियान के तहत सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना टीकाकर्मी कोरोना टीका से वंचितों को टीका देंगे। साथ ही दूसरे डोज़ सेे छूटे लोगों को टीकाकृत करनेे का निर्देश दिया गया है। विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कोरोना टीकाकरण महा-अभियान के तहत दूसरे डोज के टीकाकरण को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही, जिन्हें कोरोना टीका का पहला डोज भी नहीं मिला है, उन्हें भी टीका दिया जाएगा। जिलाा प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ ए के मिश्रा ने बताया कि पिछले दिनों विभाग की समीक्षा बैठक में कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत सभी लोगों को टीकाकृत करने का निर्देश दिया गया था। इस निर्देश के आलोक में स्वास्थ्य विभाग ने 4 दिसंबर को टीकाकरण महाअभियान संचालित करने का निर्णय लिया है।
60 हजार लोगों को वैक्सीन की डोज देने का लक्ष्य:
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत 60 हज़ार लोगों को टीकाकृत करने का लक्ष्य रखा गया है। इसे लेकर सभी स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। महाअभियान के साथ सभी पीएससी, शहरी क्षेत्र एवं मोबाइल टीम की ओर से लोगों को डोज़ दी जाएगी। जिला में करीब तीन सौ मोबाइल टीम घर घर जाकर लोगों को वैक्सीन की पहली एवं दूसरी डोज़ देगी। बताया कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर महाअभियान को लेकर एएनएम एवं आशा को अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूक करने को कहा गया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा सके।
अधिक से अधिक लोगों को आच्छादित करने को लेकर कुछ पीएससी को दिया निर्देश-
डीआईओ ने बताया कि टीकाकरण अभियान मैं कुछ पीएचसी पीछे रह गए हैं। उनको अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण करने के लिए कहा गया है। बताया कि कुछ क्षेत्रों में अभी भी कुछ लोग टीकाकरण के लिए तैयार नहीं हैं। इसके लिए जागरूकता फैलाने को कहा गया है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी के अनुसार जिला में कुल 27 लाख लोगों को टीकाकरण किया जाना था। प्रथम डोज़ का लक्ष्य करीब- करीब पूरा हो चुका है। वही दूसरे डोज़ के लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयास जारी है।
जिले में अब तक 33.20 लाख लोगों का हुआ टीकाकरण:
जिले में अब तक 33 लाख 20 हजार 640 लोगों का टीकाकरण किया गया है. जिसमें 21,48,968 लोगों को प्रथम डोज व 11,71,672 लोगों को दूसरा डोज दिया गया है. जिसमें 15,53,334 पुरुष एवं 17,66,622 महिला को टीकाकृत किया गया है. टीका लेने वाले में 27,30,405 लोगों को कोविशील्ड एवं कोवैक्सीन 5,89,765 डोज दिया गया है. वही 18 से 44 उम्र के 19,93,104 लोगों, 45 से 60 वर्ष के 7,30,399 लोगों तथा 60 वर्ष से ऊपर के 5,97,137 लोगों को टीका लगाया गया है।