किरतपुर पंचायत को आदर्श पंचायत बनाऊंगी-रूबी देवी(निवेदक शिव चौपाल)
किरतपुर पंचायत को भ्र्ष्टाचार मुक्त बनाऊंगी
राजीव कुमार झा की रिपोर्ट
दरभंगा । किरतपुर प्रखंड क्षेत्र के किरतपुर पंचायत में चुनाव प्रचार जोरों पर है।जनसम्पर्क अभियान में मुखिया प्रत्याशी रूबी देवी को जनसमर्थन मिल रहा है। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी भी ताल ठोक रहे हैं।
किरतपुर प्रखण्ड क्षेत्र के किरतपुर पंचायत के चुनाव में सभी उम्मीदवार अपने अपने हिसाब से जोर शोर से प्रचार कर रहे है। जनसंपर्क अभियान में उम्मीदवारों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रचार के क्रम में रूबी देवी के ससुर शिव चौपाल ने दावा किया है कि रूबी देवी चुनाव जीत रहीं हैं। रूबी देवी ने कहा कि हम क्या बोलें.. हमारा काम बोल रहा है।किरतपुर पंचायत को आदर्श पंचायत बनाऊंगी और पंचायत को भ्र्ष्टाचार मुक्त पंचायत बनाऊंगी।उन्होनें कहा कि पंचायत के हर
मतदाताओं के घर घर जा रहें हैं।
पंचायत के हर घर तक पहुंचने का लक्ष्य बनाया और हर घर तक पहुँच कर मतदाताओं से मत मांगने जा रही हूँ। ।उन्होंने कहा जीत मिली तो उनकी पहली प्रथिमिक्ता होगी सम्पूर्ण पंचायत की विकास। क्षेत्र के विभिन्न योजनाएँ जो सीधे जनता तक नही पहुंच पाती हैं उसे सीधे जनता तक पहुंचना उनका पहला कर्तव्य होगा। आगे उन्होंने कहा महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने हेतु पंचायत में छोटे छोटे कुटिर उद्योग से जोड़ कर महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने का काम करूंगी।सरकार द्वारा जो भी योजनाएं पंचायत को उपलब्ध होगा उसे शत प्रतिशत पंचायत में उतारने का काम करूंगी।उधर इनके निवेदक शिव चौपाल का कहना है कि रूबी देवी मुखिया पद पर जीतती है तो सबसे पहले पंचायत से जलजमाव से मुक्ति दिलाने का काम करेगी और पंचायत के जर्जर सड़क बनाने का काम करेगी।
इस पंचायत में 10 उम्मीदवार हैं। यहां वार्ड की संख्या 13 है और वोटर लगभग 7500 हैं।
उधर इनके विपक्षी ने कहा कि काम हुआ है लेकिन वे इससे संतुष्ट नहीं हैं। विपक्षी ने कहा कि रूबी देवी को कड़ी टक्कर देने जा रहे हैं।