चाकूबाजी में घायल पुत्र को देखने गई मां का हार्ट अटैक से मौत।

चाकूबाजी में घायल पुत्र को देखने गई मां का हार्ट अटैक से मौत।

बिरौल: फकीराना में आपसी रंजिश में चाकू से बुरी तरह जख्मी दिनेश सदा को देखने सीएचसी गई उसकी मां 62 वर्षीया पत्नी मीना देवी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस मामले में जख्मी दिनेश की बहन नीलम देवी के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है, जिसमें छह लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद चार आरोपित लालटून पासवान, उसकी पत्नी हलचल देवी, तपेश्वर पासवान एवं आदर्श कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि एक साल पहले भी दिनेश सदा एवं सुनील पासवान के बीच मारपीट हुई थी।

जिसमें दोनों पक्षों की ओर से थाना में अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। बुधवार की देर शाम गांव में एक भोज खाकर सभी लोग घर आ रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी क्रम में सुनील पासवान एवं राजा पासवान आदि ने दिनेश सदा पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी दिनेश को इलाज के लिए सीएचसी में भरती कराया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *