नाबालिग छात्रा अपहरण मामले में चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।

नाबालिग छात्रा अपहरण मामले में चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।

सिमरी थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। लड़की की मां ने सढवाड़ा के बबलू सहनी, राज कुमार सहनी, ललन सहनी व जहरी देवी को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज कराई है। लड़की की मां ने आरोप लगाया है कि सभी ने षड्यंत्र रचकर नौ नवंबर की शाम शौच के लिए गई लड़की का अपहरण कर लिया। महिला जब आरोपी बबलू सहनी के घर गई तो युवक के परिजनों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार कर गाली गलौज की साथ ही लड़की को महानगर में बेच देने की धमकी दी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *