बेलादुल्लाह  में धूमधाम से मनाया गया चित्रगुप्त पूजा

बेलादुल्लाह  में धूमधाम से मनाया गया चित्रगुप्त पूजा

दरभंगा। बेलादुल्लाह मोहल्ला में  धूम-धाम एवं हर्ष उल्लास से चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया।

चित्रगुप्त एक प्रमुख हिंदू देवता है, वेदों और पुराणों के अनुसार श्री धर्मराज चित्रगुप्त मनुष्य एवं समस्त जीवों के पाप पुण्य का लेखा-जोखा रखने वाले न्याय ब्रह्म है।
चित्रगुप्त पूजा समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार दास ने बताया कि पूजनोत्सव में दो सौ से अधिक चित्रांश शामिल हुए।
चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर समिति द्वारा सैकड़ो चित्रांशों के बीच कॉपी एवं कलम और कैलेंडर का वितरण किया गया।
पूजनोत्सव में पूजा प्रभारी राजेश कुमार लाल दास, नर्मदेश्वर नाथ “कुमर जी”, संगीता दास, धर्मेंद्र कर्ण, प्रणव दास, विद्याकांत दास, नितेश कुमार एवं सभी कार्यकर्ता ने अपनी सक्रिय सहभागिता प्रदान किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *