दरभंगा।ऑल इंडिया रिपोर्ट्स एसोसिएशन की बैठक कर्मचारी बिश्राम गृह में रविवार को आयोजित किया गया।बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी जिलाध्यक्ष संतोष दत्त झा ने किया।बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भवन कुमार मिश्रा ने कहा लंबे समय के बाद आज हम सब एक दूसरे से बैठक के माध्यम से रूबरू हो रहे है।कोरोना के कारण बैठक नही हो पा रहा था लेकिन संगठन का काम चलता रहा है।उन्होंने बैठक में एक प्रस्ताव देते हुए कहा कि आईरा जिला महासचिव अपने कार्यो में रुचि नहीं लें रहें हैं और फोन भी नही उठा रहे है।सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महासचिव को एक नोटिस भेज कर 10 दिनों में उनसे जबाब मांगा जाय, दस दिनों में उनके द्वारा जबाब संतोषजनक दिया जाता है तो वे अपने पद पर बने रहेंगे ।संतोषजनक जबाब नही मिलने पर कार्य मुक्त किया जायेगा।
बैठक में उपस्थित संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों की मौजूदगी में एक राय हो कर निर्णय लिया कि संघ के कोषाध्यक्ष भी बैठक में भाग नही लें रहें है इन्हें भी नोटिस के माध्यम से जबाब मांगा जाय।जबाब अगर संतोषजनक देते हैं तो अपने पद बने रहेंगे।
प्रमंडलीय अध्यक्ष कौशल किशोर कर्ण ने सम्बोधित करते हुए कहा कि संघ में एक दर्जन पदाधिकारियों की टीम बनना जरूरी है।यह टीम आपात काल मे काम करेगी।संघ के सदस्यों ने अपनी सहमति दिया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए कार्यकारी जिलाध्यक्ष ने संतोष दत्त झा ने कहा आईरा एक मजबूत संगठन है ।पत्रकारों के हित मे सदैव तत्पर रहता हैं।
बैठक में जिलाउपाध्यक्ष मोहन चन्द्रवंशी ने आईरा के पदाधिकारियों को अपनी राय देते हुए कहा कि जब कभी बैठक या कोई और कार्यक्रम का औयजन होता है तो आयोजन से पूर्व आईरा के सभी पदाधिकारियों के मोबाइल के माध्यम से या फिर आपसी बैठक के माध्यम से निर्णय लेकर ही कार्यक्रम का आयोजन रखा जाय।क्योंकि आईरा पदाधिकारियों के बीच इस तरह की सुगबुगाहट दिखने लगा है।संघ की बैठक में तब तक नही बुलाया जब तक एजेंडा पर पदाधिकारियों की सहमति न हो।
बैठक में कार्यकारी सचिव पंकज कुमार महासेठ ने अपने राय व्यक्त करते हुए कहा कि आईरा के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का मोबाइल नंबर जारी किया जाय।
सिवेश्वर पाठक एवं शेष नारायण झा ने बिचार रखते हिये कहा कि जिलाध्यक्ष के तीसरे माह के अंतिम तारीख प्रखण्ड अध्यक्ष के साथ बैठना होना चाहिए।
पुरषोत्तम कुमार ने कहा कि संघ में अविश्वास की बात नही होनी चाहिए।पत्रकार कल्याण कोष बनाने की बात कही।फरीद सिद्दीकी,एस एम जिया,राजा कुमार ने कहा कि संघ में किसी तरह की फुट नही होना चाहिए।फिरोज अहमद ने कहा आईरा की स्थापना दिवस पर जिस जोश के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपना एक पहचान दिया लेकिन वर्तमान में वह जोश संघ में नही दिख रहा है।
शैलेन्द्र कुमार ने कहा प्रखण्ड स्तर पर छोटी छोटी घटना को प्रखण्ड अध्यक्ष के स्तर पर सुलझाने में मदद लें।
वही शशि प्रकाश ने कहा कि प्रखण्ड में प्रखण्ड स्तर पर पत्रकार मुझसे भेदभाव अपनाता है ।
बैठक में प्रमंडलीय अध्यक्ष कौशल किशोर कर्ण,जिलाध्यक्ष भवन मिश्रा,कार्यकारी अध्यक्ष संतोष झा दत्त,जिला उपाध्याय मोहन चन्द्रवंशी,
शेष नारायण झा, अमर कुमार मिश्र,राजा कुमार, कौशल कुमार मिश्र, पुरुषोत्तम, फिरोज अहमद,नीरज कुमार राय, दिलीप कुमार झा, राहुल कुमार गुप्ता, चिंटू कुमार चौधरी, शिवेंद्र पाठक, शंभू कुमार,सदरे आलम, शैलेंद्र कुमार, दिगंबर कुमार ठाकुर, मोहम्मद मुस्ताक, तुलसी झा, विजय कुमार ठाकुर, विजय शंकर पांडे, चंद्र मोहन चौधरी,शशि प्रकाश, पंकज कुमार महासेठ, शशि सिंह,अभय कुमार राज, निर्मल पांडे,रमन कुमार सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित थे।