दरभंगा । एन एच -57 के शोभन चौक के पास बस और ट्रक के टक्कर में एक की मौत जबकि दर्जन भर यात्री गम्भीर रूप घायल हो गया । गंभीर रूप से घायल यात्रियों को पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से डीएमसीएच में भर्ती कराया गया हैं।
जानकारी के अनुसार जिले के सिमरी थाना क्षेत्र क्षेत्र के शोभन चौक के पास शनिवार की दोपहर लगभग दो बजे एतियाना ट्रेवल कंपनी की बस सिलीगुड़ी से मुजफ्फरपुर जा रही थी।जबकि उसी लेन में बालू से लदा ट्रक एकमी बाईपास की ओर मुड़ रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही बस का चालक अपना नियंत्रण खो दिया और बस ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में बस की सामने वाली हिस्सा का परखच्चे उड़ गया।और ट्रक टकराने के बाद सड़क के नीचे पलट गई। मौके पर ही बस चालक की मौत हो गया। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा दिया। खबर लिखे जाने तक मृत बस चालक की पहचान नही हो सकी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस और ट्रक में टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज सुनकर घटना स्थल पर इकट्ठा हो गया। सूचना मिलने पर सिमरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को डीएमसीएच पहुंचाया।