दरभंगा।कुशेश्वरस्थान बिधानसभा उप चुनाव में एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार अमन भूषण हजारी के पक्ष में आज शुक्रवार को जद(यू०) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा नें जोरदार संपर्क अभियान चलाकर एनडीए के पक्ष में माहौल को आगे बढाया तथा एनडीए की जीत को एकतरफा बताया। बिरौल प्रखंड के हाटी,डूमरी,बैंक सहित कई अन्य गाँव तथा पंचायतों में जन संपर्क के माध्यम से एनडीए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कुशेश्वरस्थान बिधानसभा उप चुनाव में एनडीए की किसी से लड़ाई नहीं है तथा राजद कांग्रेस जैसी पार्टी दो नंबर के लिए लड़ाई लड रही है। प्रदेश अध्यक्ष नें जन संपर्क के क्रम में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए सरकार के शासनकाल में इस क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं लेकिन बाढ के पानी का जल निकासी एवं अन्य कार्यो में और तेजी लायी जायेगी। साथ ही उन्होंने ने कहा कि कुशेश्वरस्थान एवं मिथिला के सर्वागीन बिकास के लिए नीतीश कुमार को प्रतिबद्ध बताते हुए कहा कि यहां की ऐतिहासिक विरासत की सुरक्षा तथा संरक्षण एनडीए की पहली प्राथमिकता है। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष शंभूनाथ झा, प्रदेश महासचिव मेजर इकबाल हैदर खान, प्रदेश सचिव रणविजय सिंह, स्वीटी प्रिया, पूर्व एम एल सी रुदल राय, बिरौल प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र चौधरी, स्वर्ण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विमल कुमार चौधरी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।