जाले एवं सिंहवाड़ा प्रखंड में  विधिक जागरूकता कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से हुआ रद्द

दरभंगा । अपर जिला न्यायाधीश-सह-सचिव, जिला सेवा प्राधिकार, दरभंगा द्वारा आदेश निर्गत करते हुए कहा कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार अखिल भारतीय जागरूकता एवं आजादी का अमृत महोत्सव, जो दिनांक 02 अक्टूबर से 14 नवम्बर 2021 तक मनाया जा रहा है।
अपर जिला न्यायाधीश-सह- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा ने कहा कि दरभंगा जिला अन्तर्गत शहरी, ग्रामीण, पिछड़े आदि क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों/ गरीब/ असहाय एवं आर्थिक रूप से पिछड़े/ कमजोर लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता देने हेतु जाले एवं सिंहवाड़ा प्रखण्ड में क्रमशः दिनांक -23 अक्टूबर 2021 एवं दिनांक-26 अक्टूबर 2021 को आयोजित होने वाली विधिक जागरूकता कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों से रद्द किया गया है।
उन्होंने कहा कि उक्त प्रखण्ड में होने वाले विधिक जागरूकता कायर्क्रम का तिथि बाद में निर्धारित की जाएगी ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *