कुशेश्वरस्थान (अ. जा.) विधान सभा उप चुनाव के लिए 27 अक्टूबर के शाम 04:00 बजे से बन्द हो जाएगा प्रचार

कुशेश्वरस्थान बिधान सभा में सुबह  7 बजे सुबह से दिन के 4 बजे तक होगा मतदान

दरभंगा ।  संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार द्वारा पत्र निर्गत करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा 78-कुशेश्वरस्थान (अ. जा.) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान सभा का उप निर्वाचन हेतु 30 अक्टूबर 2021 (शनिवार) को मतदान निर्धारित है।
उक्त उप निर्वाचन हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्रेस नोट की कंडिका – 6 के उप कंडिका – 3 के अनुसार कोविड के संदर्भ में जारी दिशा-निर्देश के आलोक में साइलेंस पीरियड को अड़तालीस (48) घंटों से विस्तारित करते हुए बहत्तर (72) घंटे निर्धारित किया गया है।
तदनुसार “कोई भी व्यक्ति किसी मतदान क्षेत्र में, उस मतदान क्षेत्र में किसी निर्वाचन के लिए मतदान की समाप्ति के लिए नियत किए गए समय के साथ समाप्त होने वाले  बहत्तर (72) घंटों की कालावधि के दौरान, –
(क) निर्वाचन के संबंध में कोई सार्वजनिक सभा या जुलूस ना बुलाएगा, न आयोजित करेगा, न उसमें उपस्थित होगा, न उसमें सम्मिलित होगा और न उसे संबोधित करेगा;, या *(ख) चलचित्र, टेलीविजन या वैसे किसी अन्य साधित्रों द्वारा जनता के समक्ष किसी निर्वाचन संबंधी बात का संप्रदर्शन नहीं करेगा;, या *(ग) कोई संगीत समारोह या कोई नाट्य अभिनय या कोई अन्य मनोरंजन या आमोद- प्रमोद जनता के सदस्यों को उसके प्रति आकर्षित करने की दृष्टि से, आयोजित करके या उसके आयोजन की व्यवस्था करके, जनता के समक्ष किसी निर्वाचन संबंधी बात का प्रचार नहीं करेगा।
उन्होंने कहा कि 78-कुशेश्वरस्थान (अ. जा.) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान समाप्ति के लिए निर्धारित समय से बहत्तर (72) घंटे पूर्व से ही उक्त प्रतिबंध लागू रहेंगे।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 78-कुशेश्वरस्थान (अ. जा.) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में 30 अक्टूबर 2021 (शनिवार) को पूर्वाह्न 7:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक ही मतदान करवाया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *