एक माह से फरार चल रहे पोक्सो एक्ट के मामले नामजद अभियुक्त और बिरौल थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी अमरजीत सदा को घनश्यामपुर थाना के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया। पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि भवानीपुर निवासी अमरजीत सदा के विरुद्ध बिरौल थाना में कांड संख्या 536/23 दिनांक 8 नवंबर 2023 धारा 376 आई पीसी एण्ड 4/6 पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज है
उसके गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही थी। इसी दौरान पोक्सो एक्ट के नामजद अभियुक्त के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छिलकोरा स्थित ससुराल में छुपे रहने की सूचना बिरौल पुलिस को मिली। थानाध्यक्ष ने बताया कि घनश्यामपुर थाना के सहयोग से अभियुक्त अमरजीत सदा को छिलकोरा गांव स्थित उसके ससुराल से गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कागजी प्रक्रिया कर उसे जेल भेजा जा रहा है।
जानकारी हो की घर से बाहर शौच करने गयी एक 15 वार्षीय नाबालिग लड़की जिसका मानिसक संतुलन सही नहीं है उसका सुनसान जगह ले जाकर कपड़ा वस्त्र फेंककर दुष्कर्म किया गया था तथा जान से मारने का प्रयास भी किया गया था। उस दिन रात को किसी प्रकार जान बचाकर लड़की घर आई और परिवार वालो को इसकी सूचना दी। लड़की के पिता द्वारा जानकारी मुखिया सरपंच को दिया जो न्याय देने की बात की किंतु न्याय नहीं मिला था। जिसके बाद लड़की के पिता ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी।

