दरभंगा टीवीएस का प्रथम वर्षगांठ पर ग्राहकों को मिलेगी कई सुविधाएं
द
रभंगा :दरभंगा टीवीएस कंपनी के प्रबंध निदेशक सामंत कुमार, नगर विधायक संजय सरावगी, बबलू सिंह, एवं भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने ढोल-नगाड़ो के साथ धूमधाम से दरभंगा टीवीएस कंपनी के प्रथम वर्षगांठ पर दीप प्रज्वलित एवं केक काटकर कर संयुक्त रुप से शुभारंभ किया। । मौके पर कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी सहित कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
शोरूम के प्रबंध निदेशक सामंत कुमार ने कहा कि दरभंगा में टीवीएस शोरूम का यह तीसरा प्रतिष्ठान खुला हैं। इससे लोगों में रोजगार की संभावना अधिक होगी। टीवीएस कंपनी हिंदुस्तानी कंपनी हैं। और हमें इसे सफलता की ऊंचाईयों पर ले जाना हैं।
मधुबनी सांसद डॉक्टर अशोक कुमार यादव ने कहा कि मिथिलांचल के लिए दरभंगा टीभीएस सबसे बड़ा टीभीएस शोरूम है जिससे पूरी मिथिलांचल के उपभोक्ता को सहज का पूर्वक लाभ मिल रही है हम कामना करते हैं सामंत कुमार को इसी प्रकार मिथिलांचल के क्षेत्र में चार चक्का वाहन का शोरूम खोल विकास की नई दिशा प्रदान करें।
नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि शहर में जितने अधिक शोरूम खुलेंगे उतनी ही प्रतिस्पर्धा होगी इसका सीधे-सीधे फायदा उपभोक्ताओं को मिलेगा। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने कहा कि मिथिलांचल के ह्रदय स्थली दरभंगा की धरती पर क्षमताओं का प्रेम स्नेह ने हमें अंकित किया है और दरभंगा टीभीएस के माध्यम से आप लोगों से पुनः जुड़ने एवं प्रेम पाने का सौभाग्य प्राप्त हुई। मैं आशा करती हूं इसी प्रकार दिन दूना रात चौगुना की ताकत दरभंगा टी भी एस की विकास हो और हर्ष वर्षगांठ के अवसर पर मुझे आमंत्रित मिले जिससे आप लोगों से हम मिल सकें और मिथिलांचल का प्रेम स्नेह मुझे प्राप्त हो! भोजपुरी अभिनेत्रियों के द्वारा भोजपुरी में गाना एवं साथ डांस किया गया जिससे पूरी दरभंगा के दर्शकों में एक अजब उसाह देखने को मिला। एकमी सैदनगर रोड पूरी तरह जाम एवं थम सी गई थी ।अक्षरा सिंह को देखने के लिए बड़े वाहन के छत पर तो कोई अपने मकान के छत से झांक रहे थे। अक्षरा सिंह के आने से पूर्व कलकत्ता के कलाकारों के द्वारा रंगारंग गायन एवं नृत्य किया गया।
मौके पर समाजसेवी सुरेंद्र प्रताप सिंह, ब्रजेश सिंह राठौर, जितेंद्र सिंह राज बत्स ,डा०शिवाषीस सत्यम ,डा ए डी एन सिंह ,प्रोफेसर रविंदर सिंह मनोज सिंह उपप्रमुख ,मनोज झा पप्पू , सचिन जैन ,सुजीत मलिक ,संजय सिंह ,प्रवीण कुमार सिंह लूती, सुजीत ,नितेश ,राहुल, रिजवान अंजलि , खुशी, प्राची मौजूद रहे।

