इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के नाम पर उप चुनाव को लेकर भ्रामक खबर सोशल मीडिया पर फैलाने वाले पर डीएम ने एफआईआर का दिया आदेश

दरभंगा ।  78-कुशेश्वरस्थान (अ.जा.) विधानसभा उप-चुनाव, 2021 को लेकर जदयू प्रत्याशी अमन भूषण हजारी द्वारा जिला निर्वाचन पदाधिकारी के यहां शिकायत दर्ज की गई है कि प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के नाम पर उनके संबंध में भ्रामक समाचार फैलाई जा रही है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी, दरभंगा द्वारा इस बिंदु पर जांच करवायी गयी।जाँच में यह शिकायत सही पाई गई है। सोशल मीडिया द्वारा मुख्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के नाम पर पर फैलाए जा रहे भ्रामक समाचार ज़ी न्यूज़ और इंडिया टुडे (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) द्वारा प्रसारित नहीं किया गया है। न ही उनके द्वारा इस प्रकार का कोई समाचार प्रसारित किया गया है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दरभंगा द्वारा ऐसा करने वालों वाले के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कठोर कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया है। उन्होंने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,दरभंगा को सभी प्रकार के सोशल मीडिया पर सख्त नजर रखने का निर्देश दिया है। ताकि, इस प्रकार चुनाव प्रभावित न हो सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *