हम क्या बोलें.. हमारा काम बोल रहा है – अर्जुन कुमार महतो

दरभंगा । सदर प्रखंड के बलहा पंचायत में चुनाव प्रचार काफी तेज हो गया है।जनसम्पर्क अभियान में मुखिया प्रत्याशी अर्जुन कुमार महतो को जनसमर्थन भी मिल रहा है। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी भी ताल ठोक रहे हैं।

सदर प्रखण्ड क्षेत्र के बलहा पंचायत के चुनाव में सभी उम्मीदवार अपने अपने हिसाब से जोर शोर से प्रचार को तेज कर दिया है।क्योंकि प्रचार अब अंतिम पड़ाव पर है। जनसंपर्क अभियान में उम्मीदवारों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रचार के क्रम में अर्जुन कुमार महतो ने दावा किया है कि वे चुनाव जीत रहें हैं। उन्होंने कहा कि हम क्या बोलें.. हमारा काम बोल रहा है।
वे क्षेत्र के मतदाताओं के घर घर जा रहें हैं।

पंचायत के हर घर तक पहुंचने का उन्होंने लक्ष्य पूरा किया और घर घर तक जा कर मतदाताओं से मिल रहे हैं।उन्होंने कहा पुनः जीत मिली तो उनकी पहली प्रथिमिक्ता होगी दूसरे फेज में सम्पूर्ण पंचायत की विकास। उन्होंने दावा किया कि पंचायत के विभिन्न योजनाएँ जो सीधे जनता तक पहुँचाया हैं उसे सीधे जनता तक पहुंचना उनका पहला कर्तव्य था और जीत मिली तो सीधे जनता तक पहुँचाने काम किया है और करता रहूंगा।

इस पंचायत में 6 उम्मीदवार हैं। यहां वार्ड की संख्या 15 है और वोटर लगभग 9000 हैं।

पंचायत के मतदाताओं ने बताया कि अर्जुन कुमार महतो बीते 5 वर्ष में पंचायत के मुखिया रहते हुए अच्छा काम किया है ।इनका व्यवहार सभी के साथ अच्छा रहता है।

उधर इनके विपक्षी ने कहा कि काम हुआ है लेकिन वे इससे संतुष्ट नहीं हैं। विपक्षी ने कहा कि हम अर्जुन कुमार सहनी को कड़ी टक्कर देने जा रहे हैं ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *