इंडिया का अपमान है केंद्रीय गृह मंत्री का सदन में दिया वक्तव्य – उदय शंकर

इंडिया का अपमान है केंद्रीय गृह मंत्री का सदन में दिया वक्तव्य – उदय शंकर

इंडिया का अपमान है केंद्रीय गृह मंत्री का सदन में दिया वक्तव्य – उदय शंकर

संजय मिश्र
दरभंगा

आरजेडी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अंबेडकर के संदर्भ में दिए बयान को गंभीरता से लिया है। बुधवार 18 दिसंबर 2024 को दरभंगा के आरजेडी जिलाध्यक्ष उदय शंकर यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर गृह मंत्री की उनके बयान पर लानत मलानत की। अपनी नाराजगी का इजहार करते हुए उन्होंने कहा कि सदन में इस तरह का बयान देना संवैधानिक मर्यादा के खिलाफ है। भगवान के प्रति श्रद्धा रखना अलग विषय है। निज आस्था से जुड़ा है। जबकि लोकतांत्रिक पद्धति की सियासत आम जन की भौतिक अपेक्षा को पूरा करने के मार्ग का प्रतिबिंब है।

उदय शंकर यादव ने कहा कि इंडिया के राजनीतिक जीवन में अंबेडकर के प्रति आदर किसी से छिपा नहीं है। संवैधानिक पद पर बैठे देश के गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से इस तरह का बयान किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। आरजेडी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने याद दिलाया कि संविधान सभा में योग्यता के कारण अंबेडकर लाए गए। उन्हें संविधान की ड्राफ्टिंग कमिटी का प्रभार सौंपा गया।

गृह मंत्री अमित शाह भले ही लोक सभा में अपने विरोधियों को, अंबेडकर के प्रति उनकी कथनी और करनी में भेद, को लेकर आड़े हाथों ले रहे थे। लेकिन अंबेडकर के चाहने वाले अमित शाह के बयान से क्षुब्ध हैं। आरजेडी नेता उदय शंकर यादव ने कहा कि यह देश का अपमान है। उन्होंने मांग की है कि नैतिकता के आधार पर अमित शाह मंत्री पद से इस्तीफा दें। अन्यथा आरजेडी सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी।

इस मौके पर आरजेडी दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सुभाष पासवान, दुखनी देवी और राजीव कुशवाहा मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *